कानपुर: गंगा बैराज पर युवक-युवती ने रील बनाने के लिए किया खतरनाक स्टंट, वीडियो वायरल होने पर पुलिस आयुक्त से की गई शिकायत
रील बनाने के लिए गंगा बैराज पर युवक युवती ने खतरनाक स्टंट किया। इस रील वीडियो में भगवान की फोटो को ऐड किया गया। वीडियो सोशल मीडिया पर सोमवार शाम 6 बजे वायरल हो गया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस आयुक्त से प्रकरण की शिकायत की गई। पुलिस आयुक्त ने स्थानीय थाना प्रभारी को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया। थाना प्रभारी ने बताया जांच की जा रही है।