कानपुर: रेल बाजार पुलिस ने ई-रिक्शा लुटेरों को धर दबोचा, चार अभियुक्त गिरफ्तार, दो की तलाश जारी: डीसीपी पूर्वी ने दी जानकारी
कानपुर के टाटमिल चौराहे से बगाही रेलवे पुल के बीच बीती 2 जनवरी को हुई ई रिक्शा लूट की वारदात में रेलबाजार पुलिस ने चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, लूट का सभी माल बरामद कर लिया गया है और लूट का माल खरीदने वाले दो अभियुक्तों की तलाश अभी की जा रही हैपुलिस उपायुक्त पूर्वी ने 12:30 बजे प्रेस वार्ता करमामले की जानकारी दी।