कानपुर: कल्याणपुर में चौथी मंजिल से गिरी 13 वर्षीय मासूम, परिजनों ने रेप के प्रयास के बाद छत से फेंकने का लगाया आरोप
कल्याणपुर में एक 13 वर्षीय मासूम 28 दिसंबर को चौथी मंजिल से सड़क पर आ गिरी थी।परिजनों ने सोमवार को पुलिस से न्याय की गुहार लगाते हुए आरोप लगाया की मॉल मलिक ने पहले रेप का प्रयास किया और उसके बाद पीछा कर घर आया और उनकी बेटी को छत से नीचे फेंक दिया। सीसीटीवी फुटेज वायरल हो गया। एसीपी कल्याणपुर ने सोमवार शाम 5 बजे बताया जांच की जा रही है।