रावतसर: रावतसर में जहरीली गोलियां का सेवन कर युवक ने की आत्महत्या, परिजनों ने रावतसर सरकारी अस्पताल के समक्ष लगाया धरना
रावतसर सरकारी अस्पताल के समक्ष शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे चाईया निवासी युवक शैलेंद्र मेघवाल आत्महत्या मामले को लेकर मृतक के परिजनों व भीम आर्मी ने धरना लगाकर में आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की है। गिरफ्तारी नहीं होने तक शव पोस्टमार्टम करवाने से इनकार किया है इस संबंध में मृतक के पुत्र की रिपोर्ट पर तीन जनों के खिलाफ रावतसर थाने में मामला दर्ज हुआ है।