शोहरतगढ़: परसा पीएनबी के सामने 2 दोपहिया वाहनों की हुई टक्कर, 2 लोगों की हुई मौत व 2 लोग हुए गंभीर रूप से घायल
शुक्रवार को रात्रि 7:00 के लगभग परसा पीएनबी के सामने दो दो पहिया वाहनों का आपस में जोरदार टक्कर हो गया है जिसमें दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है तथा दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।वहीं घटना की सूचना पर स्थानीय थाना की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंचकर विधिक कार्यवाही को करते हुए घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शोहरतगढ़ पहुंचाया है।