शोहरतगढ़: एक मुश्त समाधान योजना के तहत परसिया पावर हाउस पर विद्युत बिल जमाकर्ताओं की लगी भारी भीड़
PM द्वारा चलाए जा रहे एक मुश्त समाधान योजना के तहत शुक्रवार को दोपहर 2:00 के लगभग परसिया पावर हाउस पर बकाया बिजली का बिल जमा करने वालों जमाकर्ताओं की भारी भीड़ लगी हुई है,जिसमें शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों से लोगों ने आकर अपना बकाया बिजली का बिल जमा किया है। इस दौरान लोगों ने बताया कि PM द्वारा बिल जमा करने पर इस समय छुट दिया जा रहा है।