*पटना के ज्ञान भवन में आयोजित नए लाभुकों के राशन कार्ड का वितरण एवं नई जन वितरण प्रणाली की दुकानों के लिए अनुज्ञप्तियों के वितरण कार्यक्रम का जिला में किया गया सीधा प्रसारण*
*कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री के कर कमलों द्वारा 23 लाख 75 हजार नए लाभुकों को राशन कार्ड एवं 1448 नई जन वितरण प्रणाली दुकानों के लिए अनुज्ञप्तियों का किया गया वितरण*
*जिला स्तर पर समाहरणालय स्थित एनआईसी में इस कार्यक्रम के लिए सीधे प्रसारण की व्यवस्था कराई गई थी जहां जिलाधिकारी, नगर आयुक्त सहित लाभुक गण उपस्थित थे*
श्री सम्राट चौधरी, माननीय मुख्यमंत्री बिहार के द्वारा आज दिनांक 12.11.2026 पटना के ज्ञान भवन में आयोजित राशन कार्ड एवं जन वितरण प्रणाली की नई अनुज्ञप्तियों के वितरण के कार्यक्रम में कुल 23.75 लाख नए लाभुकों को राशन कार्ड एवं 1448 नई जन वितरण प्रणाली दुकानों के लिए अनुज्ञप्तियों का वितरण किया गया। बिहार के सभी जिलों में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया पूर्वी चंपारण जिला में इसके लिए समाहरणालय स्थित एनआईसी में व्यवस्था कराई गई थी जहां जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव, नगर आयुक्त श्री आशीष कुमार, सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्री अरुण कुमार सहित प्रभारी जिला आपूर्ति पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सदर मोतिहारी सहित राशन कार्ड के लाभुक गण उपस्थित थे।
इस अवसर पर जिलाधिकारी के द्वारा बताया गया कि पिछले तीन माह में पंचायत स्तर पर कैंप लगाकर तथा सहयोग शिविर के माध्यम से आवेदन प्राप्त करते हुए नए राशन कार्ड हेतु निर्धारित लक्ष्य 12600 के विरुद्ध अब तक लगभग 17893 नए राशन कार्ड बनाए जा चुके हैं। इसके अतिरिक्त जन वितरण प्रणाली की नई अनुज्ञप्ति निगमन हेतु प्रक्रिया अंतिम चरण में है।
जिलाधिकारी ने कहा कि राशनकार्ड वितरण का उद्देश्य पात्र परिवारों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली से जोड़ते हुए खाद्य सुरक्षा का लाभ उपलब्ध कराने की प्रक्रिया को सुदृढ़ करना है। नए राशनकार्ड प्राप्त होने से संबंधित लाभार्थी परिवारों को निर्धारित पात्रता एवं प्रावधानों के अनुरूप खाद्यान्न प्राप्त करने में सुविधा होगी।
कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों की सहभागिता रही। राज्यस्तरीय कार्यक्रम के लाइव प्रसारण के उपरांत जिलाधिकारी महोदय के द्वारा उपस्थित 10 लाभुकों को राशन कार्ड का प्रदान किया गया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Samrat Choudhary CMO Bihar
East Champaran, Bihar | Nov 12, 2026