जिलाधिकारी, पूर्वी चम्पारण महोदय के निदेशानुसार आज दिनांक 11-11-2026 को पुलिस लाइन, मोतिहारी के प्रांगण में बिहार पुलिस, चौकीदारों एवं गृह रक्षकों को आपदा से बचाव एवं फायर सेफ्टी (आपदा के समय सही प्रतिक्रिया, बचाव एवं राहत कार्य करने के तरीके सिखाना तथा आग लगने की स्थिति में आग से बचाव के तरीके) के संबंध में आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, पूर्बी चम्पारण के माध्यम से SDRF एवं अग्निशमन विभाग के द्वारा मॉकड्रिल-सह-प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी महोदय श्री सौरभ सुमन यादव द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। साथ ही इस अवसर जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि आपदा से निपटने के लिए प्रशिक्षित होना जरूरी है,किसी घटना के समय पुलिसकर्मी और चौकीदार एवं गृह रक्षको को सबसे पहले मौके पर पहुंचते हैं। इसलिए उन्हें आपदा से निपटने की पूरी जानकारी होनी चाहिए। सही जानकारी होने से वे खुद सुरक्षित रह सकते हैं और दूसरों की जान भी बचा सकते है।
1.SDRF के द्वारा आपदा से निपटने की तैयारियों का लाइव डेमो दिया गया जैसे बाढ़ ,डूबने,भूकंप ,सर्पदंश से बचाव और अन्य आपदाओं के दौरान लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का तरीका बताया गया।2. अग्निशमन विभाग के अधिकारियों द्वारा आग जैसे आपदा से निपटने हेतु लाइव डेमो दिया गया।
इस अवसर पर प्रभारी पदाधिकारी, जिला आपदा प्रबंधन, DySP लाइन, SDRF इंस्पेक्टर, प्रभारी पदाधिकारी ,अनुमंडलीय अग्निशमन, मोतिहारी एवं प्रोग्रामर, (DEOC)जिला आपदा प्रबंधन उपस्थित थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Disaster Management Department Govt. of Bihar