विश्व साइकिल दिवस पर सिलवानी में मेरा युवा भारत द्वारा साइक्लोथॉन का आयोजन
--------
--------
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत जिला रायसेन द्वारा विश्व साइकिल दिवस पर सिलवानी में साइक्लोथॉन एवं जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं नागरिकों को स्वस्थ्य जीवनशैली, पर्यावरण संरक्षण तथा नियमित शारीरिक गतिविधियों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा साइकिल रैली के माध्यम से फिटनेस और हरित पर्यावरण का संदेश दिया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, मेरा युवा भारत रायसेन की डिप्टी डायरेक्टर श्रीमती मोनिका चौधरी तथा युवा उपस्थित रहे।
अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि साईकिल चलाना न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण और ईंधन की बचत में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से साइकिल का उपयोग करने तथा फिट इंडिया के संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। सभी प्रतिभागियों ने स्वस्थ, सक्रिय एवं नशामुक्त जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों द्वारा युवाओं का उत्साहवर्धन किया गया तथा विश्व साइकिल दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए नियमित साइकिलिंग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया।
#Raisen Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal Collector Office Raisen