शिवपुरी नगर: खजूरी गांव में शादी के 10 साल बाद भी बच्चा नहीं होने पर पति ने पत्नी के साथ की मारपीट, दूसरी पत्नी लाने की दी धमकी
सिरसौद थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम खजूरी की रहने वाली शारदा आदिवासी पत्नि ज्ञानसिंह आदिवासी ने जानकारी देते हुए बताया की उसकी शादी 10 पहले हुई थी। एवं उसके बच्चे नही हुए तो पति द्वारा उसके साथ मारपीट की जाती है। एवं दूसरी पत्नि लाने की बोला जाता है। जिसकी शिकायत उसने आज शुक्रवार की दोपहर ढाई बजे एसपी से करते हुए कार्यवाही की मांग की है।