भीकनगांव: पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव की 40 साल पुरानी कॉटन मिल नीलाम होगी, 25 करोड़ के घाटे के बाद हुई थी बंद
खरगोन की 40 साल पुरानी जवाहरलाल नेहरू सहकारी सूत मिल की नीलामी प्रक्रिया शुरू हो गई है। लगभग 25 करोड़ रुपए के घाटे में जाने के बाद मिल वैश्विक मंदी से उबर नहीं पाई। नेशनल को-ऑपरेटिव डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (एनसीडीसी) ने ब्याज सहित 24 करोड़ 16 लाख रुपए का बकाया निकलने पर 23 सितंबर को नीलामी तय की है