सादाबाद: सादाबाद क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोग घायल, उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया
महावतपुर निवासी सत्यवीर सिंह अपनी बाइक से जा रहे थे तभी सामने से आई एक कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे सत्यवीर सिंह घायल हो गए।हाथरस रोड पर प्रगतिपुरम सादाबाद निवासी राजवीर सिंह सड़क किनारे खड़े थे, तभी तेज गति से आए एक बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। दोनों घायलों को ग्रामीण उपचार के लिए सीएचसी सादाबाद पहुंचाया है।