कुकड़ू: कुकड़ू के पांडरा में वज्रपात से दो महिलाओं की मौत, गांव में पसरा मातम
कुकड़ू प्रखंड अंतर्गत पांडरा गांव में सोमवार दोपहर करीब 2 बजे वज्रपात की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत हो गई. मृतकों की पहचान 46 वर्षीय सोना मनी महतो, और 27 वर्षीय मुक्ता महतो के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि बारिश के दौरान दोनों महिलाएं खेत पर काम कर रही थी. इसी दौरान अचानक तेज गर्जना के साथ हुए वज्रपात की चपेट में दोनों आ गईं और मौके पर ही उनकी म