दरभा: शनिवार को तीरथगढ़ जलप्रपात में पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ी, मानसूनी खूबसूरती देखने पहुंचे सैलानी
Darbha, Bastar | Aug 22, 2026 शनिवार को बस्तर के प्रसिद्ध तीरथगढ़ जलप्रपात में पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ी। मानसून के चलते जलप्रपात इन दिनों अपने पूरे शबाब पर है। तेज जलधारा, चारों ओर फैली हरियाली और पहाड़ियों के बीच गिरते पानी का मनोरम दृश्य पर्यटकों को खासा आकर्षित कर रहा है।