मंझनपुर: ओसा में बिना कागजात के महोबा से बंगाल जा रहे गेहूं लदे ट्रक को मंडी सचिव ने पकड़ा, डीएम के निर्देश पर हुई कार्रवाई
बुधवार को मंझनपुर थाना क्षेत्र के ओस में एक चेकिंग के दौरान मंडी सचिव और उनकी टीम द्वारा एक ट्रक को पकड़ा गया है।इस ट्रक में 517 बोरी गेहूं लदा था। यह ट्रक महोबा जिला से बंगाल जा रहा था। इस अनाज का कोई भी कागज नहीं था। ट्रक को मंडी में लाकर खड़ा किया गया है।जिला अधिकारी के निर्देश पर मंडी अधिनियम के तहत करवाई की गई है।