गुन्नौर: जुनावई थाना क्षेत्र की दबथरा पुलिस चौकी का एसपी ने उद्घाटन किया, पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
जुनावई थाना क्षेत्र में पुलिस व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में सोमवार को महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। एसपी विकास चंद्र त्रिपाठी ने जुनावई थाना क्षेत्र की दबथरा पुलिस चौकी का विधिवत उद्घाटन किया गया। सोमवार दोपहर करीब 2 बजे से शाम 4 बजे तक चले कार्यक्रम में पौधारोपण किया गया। वहीं सरदीय नवरात्रि के अवसर पर कन्याओं को प्रसाद वितरित कर कन्या भोज कराया गया।