तोकापाल: प्रशासन की त्वरित पहल से मिचनार के दो गांवों में बहाल हुई बिजली, 400 से अधिक ग्रामीण एक सप्ताह से अंधेरे में रह रहे थे
बस्तर जिले के चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मिचनार-वन एवं गंवर छापर मिचनार-टू में जिला प्रशासन की त्वरित पहल से विद्युत व्यवस्था पुनः बहाल कर दी गई है। पिछले लगभग एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण इन गांवों के 400 से अधिक ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध कराने सहित दैनिक कार्यों में गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।