कानपुर के काकादेव थाना क्षेत्र में कारोबारी अमित कुमार के साथ हुई मारपीट के बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। मामले की जांच में सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर 4 आरोपियों के नाम सामने आए।
पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी और 50 से अधिक मुकदमों वाला हिस्ट्रीशीटर संजय सिंह उर्फ संजय ढाबा फरार चल रहा था। उसकी तलाश में पुलिस की 4 टीमें लगातार जुटी थीं।
पुलिस का कहना है कि रोकने का प्रयास करने पर आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में उसके दोनों पैरों में गोली लगी। घायल आरोपी को गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
पूछताछ में आरोपी ने सोशल मीडिया पर खुद को निर्दोष बताने के लिए वीडियो जारी करने की सलाह दिए जाने का भी दावा किया है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है। वहीं, अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।..
.
.
#Kanpur #KanpurNews #Kakadev #काकादेव #AmitKumar SanjayDhaba