कानपुर में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा प्रहार!
पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल के सख्त निर्देश के बाद कानपुर पुलिस मादक पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है।
इसी क्रम में अरौल थाना पुलिस ने गांजा बिक्री के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रशांत तुर्फ़ और सूरज पाल उर्फ छोटू के रूप में हुई है।
थाना प्रभारी विनय तिवारी की अगुवाई में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को पकड़ा। पुलिस के मुताबिक, तलाशी के दौरान उनके पास से 2 किलो 280 ग्राम गांजा बरामद किया गया है।
पुलिस का कहना है कि शहर में नशे के कारोबार और मादक पदार्थों की बिक्री करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
.
#Kanpur #KanpurNews #GroundZeroNews #Araul #KanpurPolice