मुरैना: हार गांगोली गांव की विकलांग महिला पति को लेकर एसपी के पास पहुंची, बोली- पुलिस नहीं कर रही सुनवाई, पति को मारी थी गोली
Morena, Morena | May 12, 2026 बागचीनी थाना क्षेत्र के हार गांगोली गांव की एक पीड़ित महिला मंगलवार को अपने घायल पति के साथ एसपी ऑफिस पहुंची और पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई हैं। पीड़ित महिला ने बताया कि कुछ महीने पहले उसके पति को सोते समय गोली मारी गई थी, जिसमें गोली उनके हाथ में लगी थी। घटना के बाद से लगातार शिकायत किए जाने के बावजूद सुनवाई नहीं हो रही है।