कानपुर देहात: बीच सड़क दो पक्षों में जमकर मारपीट, वीडियो वायरल
कानपुर देहात के रसूलाबाद कस्बे में दो पक्षों के बीच बीच सड़क जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर टूट पड़े। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में भी कुछ देर तक मारपीट जारी रही। बाद में पुलिस ने बीच सड़क हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़कर पकड़ लिया।
रसूलाबाद पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की है। हालांकि, थाने से कुछ ही दूरी पर हुई इस घटना ने कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
आपकी राय? क्या सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह की दबंगई पर और सख्त कार्रवाई होनी चाहिए? अपनी राय कमेंट में बताइए।
.
#KanpurDehat #Rasulabad #KanpurNews #BreakingNews #ViralVideo