कल्याणपुर में पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप, बीच सड़क दो पक्षों में जमकर मारपीट
कानपुर के कल्याणपुर क्षेत्र में बुधवार देर रात वाहन खड़ा करने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। मामूली कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हाथापाई शुरू कर दी।
घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन विवाद शांत नहीं हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, हालांकि तब तक दोनों पक्ष वहां से जा चुके थे।
मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी में जुटी है।
📍स्थान: कल्याणपुर, कानपुर
Ground Zero News – हर खबर सबसे पहले, सबसे सटीक।
.
.
.
.
#GroundZeroNews #Kanpur #Kalyanpur #KanpurNews #BreakingNews