टीकमगढ़: नचनवारा गांव में एक व्यक्ति पर हमला, टीकमगढ़ जिला अस्पताल में भर्ती
कोतवाली थाना क्षेत्र के नचनवारा गांव में एक व्यक्ति के साथ मारपीट की गई है। घायल व्यक्ति पुष्पेंद्र के परिजन ने बताया कि पुष्पेंद्र की परिजन महिला को महेश नाम का शख्स गाली दे रहा था, पुष्पेंद्र ने जब का विरोध किया तब महेश ने उसके साथ जमकर मारपीट कर दी जिससे वह घायल हो गया। घायल व्यक्ति के हाथ में गंभीर चोट है ,जिसका जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।