टीकमगढ़: टीकमगढ़ में मकर संक्रांति पर पहली बार सामूहिक पतंग उत्सव, 3:30 घंटे तक चला रंगारंग कार्यक्रम
टीकमगढ़ में मकर संक्रांति के मौके पर मंगलवार को पहली बार सामूहिक पतंग प्रतियोगिता हुई । हैदराबाद रामगढ़ में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बच्चों और अभिभावकों ने हिस्सा लिया। दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:30 तक चले इस रंगारंग कार्यक्रम में बच्चों ने रंग बिरंगी पतंग से आसमान को सजाया।