टीकमगढ़: मकर संक्रांति पर शिव धाम कुंडेश्वर मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, नदी में स्नान कर भोलेनाथ का किया गया जल अभिषेक
मंगलवार को मकर संक्रांति के पावन अवसर पर प्रसिद्ध तीर्थ स्थल शिव धाम कुंडेश्वर में श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ा। हजारों भक्तों ने शुभ मुहूर्त में जमडार नदी में स्नान कर भगवान भोलेनाथ का जल अभिषेक किया और पूजा अर्चना की। इस अवसर पर गरीबों को खिचड़ी दान भी की गई।