टीकमगढ़: गुखरई गांव के पास बाइक दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
गुखरई गांव के पास एक व्यक्ति सड़क हादसे का शिकार हो गया। डिकौली गांव निवासी भूपत लोधी नाम का व्यक्ति अपनी बाइक से अपने गांव से पुरैनिया गांव की ओर जा रहा था, रास्ते में गुखरई गांव के पास तेज रफ्तार बाइक चालक में उसे बाइक से टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। घायल का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।