टीकमगढ़: टीकमगढ़ में युवक ने युवती को सीने में गोली मारी, आरोपी गिरफ्तार
टीकमगढ़ शहर के ईदगाह के पास एक रेस्टोरेंट में एक युवक ने युवती को सीने में गोली मार दी। युवती की हालत गंभीर है उसे जिला अस्पताल से झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। यह घटना मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे की बताई गई है। आरोपी युवक का नाम कपिल तिवारी बताया गया है। वही युवती का नाम अमीषा जैन है। आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।