गोला: भवाजीतपुर गाँव निवासी युवक का 13 दिन बाद भी कुछ पता ना चलने पर परिवारवालों ने क्षेत्राधिकारी गोला से न्याय की गुहार लगाई
Gola, Gorakhpur | Oct 23, 2024 बीते 10 अक्टूबर को गोला क्षेत्र के भवाजीतपुर गांव के निवास सत्यम पुत्र जयहिंद लापता हो गए थे। जिनके गायब होने की प्राथमिकी गोला थाने में दर्ज होने के बावजूद अब तक सत्यम का कुछ पता नहीं चला है। पीड़ित परिवार व क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य अवध नारायण यादव ने बुधवार की दोपहर करीब दो बजे क्षेत्राधिकारी गोला से मिलकर प्रशासन से जल्दी कार्रवाई का मांग किया है।