गोला: परसिया संकुल स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन, खंड शिक्षा अधिकारी गोला भी रहे मौजूद
Gola, Gorakhpur | Oct 21, 2024 परिषदीय विद्यालयों की न्याय पंचायत परसिया की संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता पूर्व माध्यमिक विद्यालय लक्ष्मीपुर के प्रांगण में सोमवार को आयोजित की गई।जिसमें मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दीनानाथ यादव एवं विशिष्ट अतिथि के तौर खंड शिक्षा अधिकारी गोला उदय शंकर राय मौजुद रहे। प्रतियोगिता प्रारंभ होने से पूर्व उपस्थित अतिथियों ने मां सरस्वती की वंदना की।