गोला: विकासखंड गोला के परिषदीय विद्यालयों की ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता सिद्ध पीठ मदरिया में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई
Gola, Gorakhpur | Oct 22, 2024 गोला विकास खंड के परिषदीय विद्यालयों की ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता सिद्ध पीठ मदरिया के खेल मैदान में मंगलवार को आयोजित हुई। जिसमें बच्चो ने उत्साह के साथ दौड़, कबड्डी, खो - खो, ऊंची कूद, लंबी खुद में अपना दम दिखाया। प्रतियोगिता का शुभारंभ चिल्लूपार के विधायक राजेश त्रिपाठी, भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष अस्मिता चंद ने किया।