गोला: सपा प्रतिनिधि मंडल ने बड़हलगंज में मृतक निखिल गोंड के घर पहुंचकर दिया ढांढस, पूर्व विधायक विनय शंकर भी रहे मौजूद
Gola, Gorakhpur | Oct 21, 2024 समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधि मंडल बड़हलगंज के औझौली ग्रामसभा में 19 बर्षीय निखिल गोंड की निर्मम हत्या पर जिला अध्यक्ष बृजेश कुमार गौतम द्वारा 9 सदस्यीय टीम का गठनकर मृतक के परिजनों से मुलाकात किया, साथ ही पुलिस के निरंकुशता पर गम्भीर सवाल खड़ा किया, प्रतिनिधि मंडल द्वारा मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता भी प्रदान किया गया। मौक़े पर पूर्व विधायक भी मौजुद रहे।