तरबगंज: नवाबगंज के मनकापुर अयोध्या रेलमार्ग पर सिरसा के पास मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस शिनाख्त में जुटी
नवाबगंज के मनकापुर अयोध्या रेल खंड पर सिरसा फार्म के सामने शनिवार की सुबह करीब 6बजे रेलवे ट्रैक कर एक 27वर्षीय युवक का शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गयी। सूचना पर कटरा जीआरपी चौकीप्रभारी राकेशराय ने बताया कि मनकापुर से आयी मालगाड़ी के चालक ने रेलवे ट्रैक पर शव पड़े होने की सूचना दी थी।शव की तलाशी में मिले बैग में मिले राशनकार्ड पर संजय पुत्र हनुमान लिखा है।