तरबगंज: नवाबगंज कस्बा की निवासिनी महिला को पति ने व्हाट्सएप कॉल पर दिया तीन तलाक, पीड़िता ने थाने पर दी तहरीर
नवाबगंज कस्बे के संचरही मुहल्ला निवासिनी महिला चांदनी ने बताया कि उसकी शादी 11 वर्ष पूर्व रफीक से हुई थी। उसे तीन बच्चे भी हैं। मायका वाराणसी में है।पति रफीक सऊदी अरब कमाने चला गया। उसके बाद उसका व्यवहार बदल गया। घर वापस आने के बाद उसने बातचीत करना व खर्च देना बंद कर दिया। बुधवार को पति ने व्हाट्सएप से फोन कर तीन तलाक दे दिया।