तरबगंज: नवाबगंज थानाक्षेत्र में महाविद्यालय पढ़ रही छात्रा के फोन न उठाने पर प्रेमी ने की पिटाई, जान से मारने की कोशिश
नवाबगंज थानाक्षेत्र के एक महाविद्यालय में पढ़ रही बलरामपुर जिले की छात्रा को थानाक्षेत्र इन्दरपुर निवासी युवक पुष्पेंद्र उर्फ अंकित सिंह ने पिटायी करते हुए गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। मौके पर पहुँची डायल112 आरोपी को थाने लायी।सूचना पर मौके पर आए छात्रा के पिता ने आरोपी युवक के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।