तरबगंज: तरबगंज के बेलसर में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, मेहनत करो, मुकाम बनाओ, अब हेलीकॉप्टर से चलता हूं
तरबगंज के बेलसर स्थित जगदंबाशरण सिंह महाविद्यालय में गुरुवार दोपहर 2बजे पूर्वसांसद बृजभूषणशरण सिंह ने मेधावियों का सम्मान करते हुए छात्रछात्राओं को प्रेरित किया।उन्होंने कहा मेरी भी परिस्थिति आपलोगों जैसी थी।साइकिल तक नहीं थी लेकिन अब हेलीकॉप्टर से चलता हूँ।मेहनत कर अपना मुकाम हांसिल करो।कार्यक्रम में क्षेत्र के 31विद्यालयों के 3हजार 4सौ बच्चे सम्मानित हुए।