गुरूर: ग्राम धनेली में 4 साल की मासूम की मौत के बाद ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज, अन्य लोगों को भी कुचलने की कोशिश हुई थी
Gurur, Balod | Jul 11, 2026 गग्रामीणों ने थाने में शिकायत किया है कि कुणाल साहू को इसके पहले एक हाथ से ट्रैक्टर चलाते तथा दूसरे हाथ में शराब की बोतल लेकर लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए देखा गया था। पूर्व में चिमन साहू के ट्रैक्टर को शराब के नशे में क्षतिग्रस्त किया था। घटना वाले दिन सरपंच बालमुकुंद निषाद तथा इसके पूर्व तेजराम सहित अन्य लोगों को भी ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास किया था।