लखीसराय: हलसी पुलिस ने दो शराबी सहित तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा
हलसी पुलिस ने 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बुधवार अपराह्न 2 बजे हलसी थाना से पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा है.हलसी कांड संख्या 88/26 में मारपीट के आरोपित नीतीश कुमार को गेरुआ पुरसंडा से पकड़ा गया. वहीं कांड संख्या 89/26 व 90/26 में नशा सेवन के आरोप में कैंदी गांव से राजकुमार और बकिया सुरारी गांव से घनश्याम महतो गिरफ्तार हुए.