बीकानेर: जूनागढ़ किले के आसपास अतिक्रमण हटाया गया, यातायात व्यवस्था को किया गया सुचारू
बीकानेर शहर में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत शुक्रवार को पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की। जूनागढ़ किले के आसपास, पुराना बस स्टैंड, हेड पोस्ट ऑफिस और आसपास के क्षेत्रों से अनाधिकृत रूप से लगाए गए रेहड़ी-ठेले, खोखे एवं हाथ ठेला-गाड़ियों को हटाकर क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। साथ ही नो-पार्किंग में खड़े वाहनों को भी हट