सहावर: अमांपुर में विद्युत विभाग ने चलाया चेकिंग अभियान
अमांपुर। कस्बे में बिजली चेकिंग अभियान के दौरान 6 लोग बिजली चोरी करते हुए पकड़े गए,जिनके खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई हैं। कस्बे में अलग-अलग मुहल्लों में चेकिंग अभियान चलाया गया। एक्सईएन पीयूष कुशवाह के दिशा-निर्देश पर एसडीओ गौरव शर्मा संग जेई रामजीत राम ने विजिलेंस की टीम के साथ नगर में चेकिंग अभियान चलायाl