खानपुर: खानपुर कस्बे के गुदरी चौराहा स्थित सार्वजनिक धर्मशाला में हिंदू धार्मिक आयोजन समिति की बैठक संपन्न हुई
खानपुर कस्बे के गुदरी चौराहा स्थित सार्वजनिक धर्मशाला में हिंदू धार्मिक आयोजन समिति की बैठक संपन्न हुई। हिंदू धार्मिक आयोजन समिति के अध्यक्ष मनोज गुर्जर ने आज शनिवार को सुबह 9:30 बजे के लगभग बताया कि कल देर रात हुई आयोजित बैठक में दशहरा पर्व को हर्षो उल्लास के साथ मानने को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक में कस्बे के सर्व हिंदू समाज के लोगों ने भाग लिया ।