कोल: हरदुआगंज क्षेत्र में युवकों द्वारा अवैध तमंचे लहराने का फोटो वायरल, पुलिस जाँच में जुटी
Koil, Aligarh | Jan 24, 2025 जिले में युवाओं के द्वारा अवैध असलाओं के साथ फोटो खींचना या फिर रील बनवाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं दे रहा है। मामला थाना हरदुआगंज क्षेत्र से सामने आया है। हरदुआगंज क्षेत्र में दो युवाओं के द्वारा हाथों में अवैध तमंचे लेकर लहराए गए हैं। युवाओं द्वारा हाथों में अवैध तमंचे लेकर लहराने का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है।