कोल: सिविल लाइन पुलिस ने नौरंगीलाल स्कूल के पास से 10 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक अभियुक्ता को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
Koil, Aligarh | Jan 24, 2025 SSP संजीव सुमन के द्वारा वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के क्रम में सिविल लाइन पुलिस ने 10 ग्राम अवैध स्मैक के साथ शातिर अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्ता संजीदा पत्नी सलीम निवासी रसलगंज अवैध स्मैक की बिक्री किया करती थी।