कोल: घास की मंडी में युवती ने भाभी के भाई पर छेड़छाड़ और घर में लूटपाट का आरोप लगाया, थाने में की शिकायत
Koil, Aligarh | Jan 24, 2025 घास की मंडी में युवती ने भाभी के भाई पर छेड़छाड़ करने व घर में लूटपाट का आरोप लगाया है। आरोप है कि भाभी का भाई बीते दिनों घर पर आया और पैसों की मांग करने लगा। युवती का आरोप है कि जब उन्होंने पैसे देने से इनकार किया तो भाभी के भाई ने युवती से छेड़छाड़ की और घर में लूटपाट की है।