हरिद्वार: ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने NDPS एक्ट में फरार चल रहे वारंटी को सराय से किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल
शनिवार को ज्वालापुर पुलिस ने NDPS एक्ट के मामले में फरार चल रहे एक वारंटी मेहताब आलम को सराय से गिरफ्तार किया है। NDPS एक्ट के मामले में आरोपी के खिलाफ कोर्ट ने वारंट जारी किया था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर वारंटी को सराय स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया है।