हरिद्वार: रोशनाबाद मुख्यालय पर आंगनबाड़ी वर्कर्स ने काली पट्टी बांधकर दिया धरना, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मनाया काला दिवस
आंगनबाड़ी वर्कर्स ने हरिद्वार के रोशनाबाद मुख्यालय पर काली पट्टी बांधकर धरना दिया और अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को काले दिन के रूप में मनाया। इस दौरान उन्होंने सरकार के सामने मांग रखी की उनके मानदेय बढ़ोत्तरी का आदेश जारी किया जाए। आपको बता दे कि मानदेय बढ़ोत्तरी की मांग को लेकर उत्तराखंड में समस्त आंगनबाड़ी वर्कर्स बीती 19 फरवरी से कार्य बहिष्कार पर है।