हरिद्वार: बहादराबाद में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, नायब तहसीलदार की मौजूदगी में पुलिस ने शव को कब्जे में लिया
बहादराबाद के रोहालकी में विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार की मौजूदगी में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वंशिका की शादी रोहालकी में रहने वाले मांगेराम से 8 माह पहले हुई थी। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।