हरिद्वार: श्री अखंड परशुराम अखाड़े के कार्यकर्ताओं ने शिवमूर्ति चौक पर की शिव पूजा, गाय को राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग की
हरिद्वार में आज श्री अखंड परशुराम अखाड़े के कार्यकर्ताओं ने शिवमूर्ति चौक पर भगवान शिव की पूजा की। इस दौरान श्री अखंड परशुराम अखाड़े के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार ने गाय को राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग भी की है। श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि गाय को हिंदू धर्म में देवी मां का स्वरूप माना गया है।