हरिद्वार: 10 मार्च को जटवाड़ा पुल पर होने वाले कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए कांग्रेसियों ने इक्कड़ पहुंच कर किया जनसंपर्क
10 मार्च को ज्वालापुर के जटवाड़ा पुल पर होने वाले कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए कांग्रेसियों ने पूरी जान फूंक दी है। शुक्रवार शाम इक्कड़ पहुंचे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क किया और बड़ी संख्या में इस सम्मेलन में आने की अपील की। कांग्रेसियों ने कहा कि लगातार बढ़ रही महंगाई और भ्रष्टाचार को रोकने के लिए लोगों को घर से निकलना होगा।