हरिद्वार: विलुप्तप्राय सफेद गिद्ध घायल होकर खड़खड़ी में आसमान से गिरा, लोगों ने वन विभाग को सौंपा
विलुप्तप्राय सफेद गिद्ध घायल होकर खड़खड़ी क्षेत्र में अचानक गिर गया। लोगों ने गिद्ध को किसी तरह पकड़कर वन विभाग को सौंप दिया है। बताया जा रहा है कि चाइनीज मांझे की चपेट में आने से गिद्ध घायल हो गया। वहीं वन विभाग के अधिकारियों ने सफेद गिद्ध को श्यामपुर स्थित वाइल्ड लाइफ रेस्क्यू सेंटर भेज दिया है।