रीवा जिले में नवजात का शव जबड़े में दबाकर घूमता हुआ डॉग देखा गया, एसपी ने जांच के निर्देश दिए
रीवा में कुत्ते का नवजात के शव को दबोचे हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो कबड्डी मोहल्ले का बताया जा रहा है, जो मंगलवार रात का है। एसपी विवेक सिंह ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। सिविल लाइन थाना पुलिस पड़ताल कर रही है। इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट हो पाएगा।